URD 创世纪 章 36

创世纪 36

URD · 比较 · Audio

1र 'ऐसौ या'नी अदोम का नसबनामा यह है। 2'ऐसौ कना'नी लड़कियों में से हित्ती ऐलोन की बेटी 'अद्दा को, और हव्वी सबा'ओन की नवासी और 'अना की बेटी ओहलीबामा की, 3और इस्मा'ईल की बेटी और नबायोत की बहन बशामा को ब्याह लाया। 4और 'ऐसौ से 'अद्दा के इलिफ़ज़ पैदा हुआ, और बशामा के र'ऊएल पैदा हुआ, 5और ओहलीबामा के य'ओस और यालाम और क़ोरह पैदा हुए। यह 'ऐसौ के बेटे हैं जो मुल्क — ए — कना'न में पैदा हुए। 6और 'ऐसौ अपनी बीवियों और बेटे बेटियों और अपने घर के सब नौकर चाकरों और अपने चौपायों और तमाम जानवरों और अपने सब माल अस्बाब को, जो उसने मुल्कए — कना'न में जमा' किया था, लेकर अपने भाई या'क़ूब के पास से एक दूसरे मुल्क को चला गया। 7क्यूँकि उनके पास इस क़दर सामान हो गया था कि वह एक जगह रह नहीं सकते थे, और उनके चौपायों की कसरत की वजह से उस ज़मीन में जहाँ उनका क़याम था गुंजाइश न थी। 8तब 'ऐसौ जिसे अदोम भी कहते हैं, कोह — ए — श'ईर में रहने लगा। 9और 'ऐसौ का जो कोह — ए — श'ईर के अदोमियों का बाप है यह नसबनामा है। 10'ऐसौ के बेटों के नाम यह हैं: इलिफ़ज़, 'ऐसौ की बीवी 'अद्दा का बेटा; और र'ऊएल, 'ऐसौ की बीवी बशामा का बेटा। 11इलिफ़ज़ के बेटे, तेमान और ओमर और सफ़ी और जा'ताम और कनज़ थे। 12और तिमना' 'ऐसौ के बेटे इलिफ़ज़ की हरम थी, और इलिफ़ज़ से उसके 'अमालीक पैदा हुआ; और 'ऐसौ की बीवी 'अद्दा के बेटे यह थे। 13र'ऊएल के बेटे यह हैं: नहत और ज़ारह और सम्मा और मिज़्ज़ा, यह 'ऐसौ की बीवी बशामा के बेटे थे। 14और ओहलीबामा के बेटे, जो 'अना की बेटी सबा'ओन की नवासी और 'ऐसौ की बीवी थी, यह हैं: 'ऐसौ से उसके य'ओस और यालाम और कोरह पैदा हुए। 15और 'ऐसौ की औलाद में जो रईस थे वह यह हैं: 'ऐसी के पहलौटे बेटे इलिफ़ज़ की औलाद में रईस तेमान, रईस ओमर, रईस सफ़ी, रईस कनज़, 16रईस कोरह, रईस जा'ताम, रईस 'अमालीक। यह वह रईस हैं जो इलिफ़ज़ से मुल्क — ए — अदोम में पैदा हुए और 'अद्दा के फ़र्ज़न्द थे। 17और र'ऊएल — बिन 'ऐसौ के बेटे यह हैं: रईस नहत, रईस ज़ारह, रईस सम्मा, रईस मिज़्ज़ा। यह वह रईस हैं जो र'ऊएल से मुल्क — ए — अदोम में पैदा हुए और ऐसौ की बीवी बशामा के फ़ज़न्द थे। 18और 'ऐसौ की बीवी ओहलीबामा की औलाद यह हैं: रईस य'ऊस, रईस यालाम, रईस कोरह। यह वह रईस हैं जो 'ऐसौ की बीवी उहलीबामा बिन्त 'अना के फ़र्ज़न्द थे। 19और 'ऐसौ या'नी अदोम की औलाद और उनके रईस यह हैं। 20और श'ईर होरी के बेटे जो उस मुल्क के बाशिन्दे थे, यह हैं: लोप्तान और सोबल और सबा'ओन और 'अना 21और दीसोन और एसर और दीसान; बनी श'ईर में से जो होरी रईस मुल्क — ए — अदोम में हुए ये हैं। 22होरी और हीमाम लोतान के बेटे, और तिम्ना' लोतान की बहन थी। 23और यह सोबल के बेटे हैं: 'अलवान और मानहत और एबाल और सफ़ी और ओनाम। 24और सबा'ओन के बेटे यह हैं: अय्याह और 'अना; यह वह 'अना है जिसे अपने बाप के गधों को वीराने में चराते वक़्त गर्म चश्मे मिले। 36:24 खचचर 25और 'अना की औलाद यह हैं: दीसोन और ओहलीबामा बिन्त 'अना। 26और दीसोन के बेटे यह हैं: हमदान और इशबान और यित्रान और किरान। 27यह एसर के बेटे हैं: बिलहान और ज़ावान और 'अकान। 28दीसान के बेटे यह है: 'ऊज़ और इरान। 29जो होरियों में से रईस हुए वह यह हैं: रईस 'लुतान, रईस, सोबल 'रईस सब'उन और रईस 'अना, 30रईस दीसोन, रईस एसर, रईस दीसान; यह उन होरियों के रईस हैं जो मुल्कए — श'ईर में थे। 31यही वह बादशाह हैं जो मुल्क — ए — अदोम से पहले उससे कि इस्राईल का कोई बादशाह हो, मुसल्लत थे। 32बाला' — बिनब'ओर अदोम में एक बादशाह था, और उसके शहर का नाम दिन्हाबा था। 33बाला' मर गया और यूबाब — बिन ज़ारह जो बुसराही था, उसकी जगह बादशाह हुआ। 34फिर यूबाब मर गया और हुशीम जो तेमानियों के मुल्क का बाशिन्दा था, उसका जानशीन हुआ। 35और हुशीम मर गया और हदद — बिन — बदद जिसने मोआब के मैदान में मिदियानियों को मारा, उसका जानशीन हुआ और उसके शहर का नाम 'अवीत था। 36और हदद मर गया और शम्ला जो मुसरिका का था उसका जानशीन हुआ। 37और शमला मर गया और साउल उसका जानशीन हुआ ये रहुबुत का था जो दरियाई फुर्रात के बराबर है। 38और साऊल मर गया और बा'लहनानबिन — 'अकबूर उसका जानशीन हुआ। 39और बा'लहनान — बिन — 'अकबूर मर गया और हदर उसका जानशीन हुआ, और उसके शहर का नाम पाऊ और उसकी बीवी का नाम महेतबएल था, जो मतरिद की बेटी और मेज़ाहाब की नवासी थी। 40फिर ऐसौ के रईसों के नाम उनके ख़ान्दानों और मक़ामो और नामों के मुताबिक़ यह है: रईस, तिम्ना, रईस 'अलवा, रईस यतेत, 41रईस ओहलीबामा, रईस ऐला, रईस फिनोन, 42रईस क़नज़, रईस तेमान, रईस मिबसार, 43रईस मज्दाएल, रईस इराम; अदोम का रईस यही है, जिनके नाम उनके मक़्बूज़ा मुल्क में उनके घर के मुताबिक़ दिए गए हैं। यह हाल अदोमियों के बाप 'ऐसौ का है।

已达到每日限制

升级您的计划以继续使用 AI 功能和更高的每日限制。

比较所有套餐 →