HCV Joshua Sura 12

Joshua 12

HCV · Linganisha · Sauti

1े हैं जो राजा यरदन के पूर्व अराबाह में थे, जिनको इस्राएलियों ने मारकर उनकी भूमि ली, इन राज्यों की सीमा आरनोन घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक तथा पूरे यरदन घाटी तक थी: 2सीहोन अमोरियों का राजा था, जिसका मुख्यालय हेशबोन में था. 3उसका शासन पूर्व अराबाह प्रदेश जो किन्‍नेरेथ झील से अराबाह सागर12:3 किन्‍नेरेथ झील यानी गलील झील तक, और पूर्व में बेथ-यशिमोथ तक तथा, दक्षिण में पिसगाह की ढलानों की तराई तक फैला था. 12:3 अराबाह सागर यानी मृत सागर 4ओग बाशान का राजा जो रेफाइम में बचे हुए लोगों में से एक था. वह अश्तारोथ तथा एद्रेइ से शासन करता था. 5उसके शासन का क्षेत्र हरमोन पर्वत, सलेकाह, गेशूरियों तथा माकाहथियों की सीमा तक पूरा बाशान तथा गिलआद का आधा क्षेत्र था, जो हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक फैला था. 6मोशेह, याहवेह के सेवक तथा इस्राएल वंश ने उन्हें हरा दिया तथा याहवेह के सेवक, मोशेह ने ये क्षेत्र रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को निज भाग में दे दिया. 7यरदन के पश्चिम में जो ज़मीन है, वो लबानोन घाटी में, बाल-गाद से लेकर सेईर में हालाक पर्वत तक के देश हैं, जिनके राजाओं को यहोशू एवं इस्राएलियों ने मार दिया था, और यहोशू ने उस भाग को इस्राएली गोत्रों में बाट दिया. 8इस भाग में पर्वतीय क्षेत्र, तराइयां, अराबाह, ढलानें, निर्जन प्रदेश तथा नेगेव और इस क्षेत्र के मूल निवासी हित्ती, अमोरी, कनानी, परिज्ज़ी, हिव्वी तथा यबूसी: 9येरीख़ो का राजा एक बेथेल का निकटवर्ती अय का राजा एक 10येरूशलेम का राजा एक हेब्रोन का राजा एक 11यरमूथ का राजा एक लाकीश का राजा एक 12एगलोन का राजा एक गेज़ेर का राजा एक 13दबीर का राजा एक गेदेर का राजा एक 14होरमाह का राजा एक अराद का राजा एक 15लिबनाह का राजा एक अदुल्लाम का राजा एक 16मक्‍केदा का राजा एक बेथेल का राजा एक 17तप्पूआह का राजा एक हेफेर का राजा एक 18अफेक का राजा एक शारोन का राजा 12:18 शारोन या लशारोनएक 19मादोन का राजा एक हाज़ोर का राजा एक 20शिमरोन-मरोन का राजा एक अकशाफ का राजा एक 21तानख का राजा एक मगिद्दो का राजा एक 22केदेश का राजा एक कर्मेल के योकनआम का राजा एक 23नाफ़ात-दोर में दोर का राजा एक गिलगाल में गोयिम का राजा एक 24तथा तिरज़ाह के राजा एक ये पूरे एकतीस राजा थे.

Kikomo cha Kila Siku Kimefikia

Boresha mpango wako ili kuendelea na matumizi ya vipengele vya AI na mipango ya juu ya kila siku.

Linganisha mipango yote →