HCV Liczb Rozdział 26

Liczb 26

HCV · Porównaj · Audio

1स महामारी के बाद याहवेह ने मोशेह तथा पुरोहित अहरोन के पुत्र एलिएज़र को आज्ञा दी, 2“पितरों के अनुसार बीस वर्ष से अधिक आयु के हर एक इस्राएली की, जो युद्ध के लिए सक्षम हो, गिनती करो.” 3फिर मोशेह तथा पुरोहित एलिएज़र ने मोआब के मैदानों में उन्हें यरदन तट पर, जो येरीख़ो के निकट है, यह आज्ञा दी, 4“बीस वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की गिनती की जाए, जैसा कि याहवेह द्वारा मोशेह को आदेश दिया गया है.” 5इस्राएल का पहलौठा, रियूबेन, रियूबेन के पुत्र 6हेज़रोन से हेज़रोनी परिवार; 7रियूबेन के परिवार में यह ही परिवार समूह थे, और इनसे जो गिने गये वे 43,730 थे. 8पल्लू का पुत्र एलियाब था, 9एलियाब के तीन पुत्र थे—नमूएल, दाथान और अबीराम. याद रखो कि दाथान और अबीराम वे दो नेता थे, जो मोशेह और अहरोन के विरोधी हो गए थे. वे कोराह के अनुयायी थे और कोराह याहवेह का विरोधी हो गया था. 10वही समय था जब भूमि विभाजित हो गई थी और कोराह एवं उसके सभी अनुयायियों को निगल गई थी. कुल दो सौ पचास पुरुष मर गये थे. यह इस्राएल के सभी लोगों के लिए एक संकेत और चेतावनी थी. 11किंतु कोराह के सारे वंशज नहीं मरे. 12शिमओन के गोत्र के ये परिवार थे: 13ज़ेराह से जेराही परिवार; 14शिमओन के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें कुल 22,200 पुरुष थे. 15गाद के परिवार समूह के ये परिवार हैं: 16ओजनी से ओजनी परिवार; 17अरोद से अरोद परिवार; 18गाद के परिवार समहू के वे परिवार थे; इनमें कुल 40,500 पुरुष थे. 19यहूदाह के दो पुत्र एर और ओनान, कनान में मर गए थे. 20यहूदाह के परिवार समूह के ये परिवार हैं: 21पेरेज़ के ये परिवार हैं: 22यहूदाह के परिवार समूह के वे परिवार थे. इनके कुल पुरुषों की संख्या 76,500 थी. 23इस्साखार के परिवार समूह के परिवार ये थे: 24याशूब से याशूब परिवार; 25इस्साखार के परिवार समूह के वे परिवार थे; इनमें कुल पुरुषों की संख्या 64,300 थी. 26ज़ेबुलून के परिवार समूह के परिवार ये थे: 27ज़ेबुलून के परिवार समूह के वे परिवार थे; इनमें कुल पुरुषों की संख्या 60,500 थी. 28योसेफ़ के दो पुत्र मनश्शेह और एफ्राईम थे. हर एक पुत्र अपने परिवारों के साथ परिवार समूह बन गया था. 29मनश्शेह के परिवार में ये थे: 30गिलआद के परिवार ये थे: 31अस्रीएल से अस्रीएल परिवार; 32शेमीदा से शेमीदा परिवार; 33(हेफेर का पुत्र ज़लोफेहाद था. किंतु उसका कोई पुत्र न था; केवल पुत्री थी. उसकी पुत्रियों के नाम महलाह, नोआ, होगलाह, मिलकाह, और तिरज़ाह थे.) 34मनश्शेह परिवार समूह के ये परिवार हैं; इनमें कुल पुरुष 52,700 थे. 35एफ्राईम के परिवार समूह के ये परिवार थे: 36एरान शूतेलाह परिवार का था: 37एफ्राईम के परिवार समूह में ये परिवार थे; कुल पुरुषों की संख्या इसमें 32,500 थी. 38बिन्यामिन के परिवार समूह के परिवार ये थे: 39शपूआमि से शपूआमि परिवार; 40बेला के परिवार में अर्द और नामान थे: 41बिन्यामिन के परिवार समूह के ये सभी परिवार थे; इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,600 थी. 42दान के परिवार समूह में ये परिवार थे: 43शूहाम परिवार समूह में बहुत से परिवार थे. इनमें पुरुषों की कुल संख्या 64,400 थी. 44आशेर के परिवार समूह के ये परिवार हैं: 45बेरियाह के ये परिवार हैं: 46आशेर की एक पुत्री सेराह नाम की थी. 47आशेर के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें पुरुषों की संख्या 53,400 थी. 48नफताली के परिवार समूह के ये परिवार थे: 49येसेर, जिससे येसेरी परिवार; 50नफताली के परिवार समूह के ये परिवार थे. इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,400 थी. 51इस प्रकार इस्राएल के पुरुषों की कुल संख्या 6,01,730 थी. 52याहवेह ने मोशेह से कहा, 53“हर एक परिवार समूह के लिये, जिन्हें गिना गया है, मीरास में पर्याप्‍त भूमि दी जाएगी. 54बड़ा परिवार समूह अधिक भूमि पाएगा, और छोटा परिवार समूह कम भूमि पाएगा. किंतु हर एक परिवार समूह को भूमि मिलेगी जिसके लिए मैंने वचन दिया है, और जो भूमि वे पाएंगे वह उनकी गिनी गई संख्या के बराबर होगी. 55हर एक परिवार समूह को लाटरी के आधार पर निश्चय करके धरती दी जाएगी और उस प्रदेश का वही नाम होगा जो उस परिवार समूह का होगा. 56वह प्रदेश बड़े और छोटे परिवार समूहों को पासे फेंककर मीरास बांट दिया जाएगा.” 57लेवी का परिवार समूह भी गिना गया. लेवी के परिवार समूह के ये परिवार हैं: 58लेवी के परिवार समूह से ये परिवार भी थे: 59अमराम की पत्नी का नाम योकेबेद था. वह भी लेवी के परिवार समूह की थी. उसका जन्म मिस्र में हुआ था. अमराम और योकेबेद के दो पुत्र अहरोन और मोशेह थे. उनकी एक पुत्री मिरियम भी थी. 60नादाब, अबीहू, एलिएज़र तथा इथामार का पिता था अहरोन. 61किंतु नादाब और अबीहू मर गए; क्योंकि उन्होंने याहवेह को उस आग से भेंट चढ़ाई जो उनके लिए स्वीकृत नहीं थी.) 62लेवी परिवार समूह के सभी पुरुषों की संख्या 23,000 थी. किंतु ये लोग इस्राएल के अन्य लोगों के साथ नहीं गिने गए थे. वे भूमि नहीं पा सके, जिसे अन्य लोगों को देने का वचन याहवेह ने दिया था. 63मोशेह और पुरोहित एलिएज़र ने इन सभी लोगों को गिना. उन्होंने इस्राएल के लोगों को मोआब के मैदान में गिना. यह येरीख़ो से यरदन नदी के पार था. 64बहुत समय पहले, मोशेह और पुरोहित अहरोन ने इस्राएल के लोगों को सीनायी मरुभूमि में गिना था. किंतु वे सभी लोग मर चुके थे. मोआब के मैदान में मोशेह ने जिन लोगों को गिना, वे पहले गिने गए लोगों से भिन्‍न थे. 65यह इसलिये हुआ कि याहवेह ने इस्राएल के लोगों से यह कहा था कि वे सभी मरुभूमि में मरेंगे. जो केवल दो जीवित बचे थे; येफुन्‍नेह का पुत्र कालेब और नून का पुत्र यहोशू!

Osiągnięto dzienny limit

Zmień plan na nowszy, aby kontynuować korzystanie z funkcji AI z wyższymi dziennymi limitami.

Porównaj wszystkie plany →