URD Numbers 章 33

Numbers 33

URD · 比較 · 音声

1ब बनी — इस्राईल मूसा और हारून के मातहत दल बाँधे हुए मुल्क — ए — मिस्र से निकल कर चले तो जैल की मंज़िलों पर उन्होंने क़याम किया। 2और मूसा ने उनके सफ़र का हाल उनकी मंज़िलों के मुताबिक़ ख़ुदावन्द के हुक्म से लिखा किया; इसलिए उनके सफ़र की मंज़िलें यह हैं। 3पहले महीने की पंद्रहवी तारीख़ की उन्होंने रा'मसीस से रवानगी की। फ़सह के दूसरे दिन सब बनी — इस्राईल के लोग सब मिस्रियों की आँखों के सामने बड़े फ़ख़्र से रवाना 33:3 रामसीस के साथ शहर जोड़ेंहुए। 33:3 इब्री कैलेंडर का पहला महिना मार्च और अप्रैल के बीच पड़ता है, फ़सेह का दूसरा दिन पहले महीने का पन्द्रहवादिन क़रार दिया जाता है — 4उस वक़्त मिस्री अपने पहलौठों को, जिनको ख़ुदावन्द ने मारा था दफ़न कर रहे थे। ख़ुदावन्द ने उनके मा'बूदों को भी सज़ा दी थी। 5इसलिए बनी — इस्राईल ने रा'मसीस से रवाना होकर सुक्कात में ख़ेमे डाले। 6और सुक्कात से रवाना होकर एताम में, जो वीरान से मिला हुआ है मुक़ीम हुए। 7फिर एताम से रवाना होकर हर हखीरोत को, जो बा'ल सफ़ोन के सामने है मुड़ गए और मिजदाल के सामने ख़ेमे डाले। 8फिर उन्होंने फ़ी हख़ीरोत के सामने से कूच किया और समन्दर के बीच से गुज़र कर वीरान में दाख़िल हुए, और दश्त — ए — एताम में तीन दिन की राह चल कर मारा में पड़ाव किया। 9और मारा से रवाना होकर एलीम में आए। और एलीम में पानी के बारह चश्मे और खजूर के सत्तर दरख़्त थे, इसलिए उन्होंने यहीं ख़ेमे डाल लिए। 10और एलीम से रवाना होकर उन्होंने बहर — ए — कु़लजु़म के किनारे ख़ेमे खड़े किए। 11और बहर — ए — कु़लजु़म से चल कर सीन के जंगल में ख़ेमाज़न हुए। 12और सीन के जंगल से रवाना होकर दफ़का में ठहरे। 13और दफ़का से रवाना होकर अलूस में मुक़ीम हुए। 14और अलूस से चल कर रफ़ीदीम में ख़ेमे डाले। यहाँ इन लोगों को पीने के लिए पानी न मिला। 15और रफ़ीदीम से रवाना होकर दश्त — ए — सीना में ठहरे। 16और सीना के जंगल से चल कर क़बरोत हतावा में ख़ेमें खड़े किए। 17और क़बरोत हतावा से रवाना होकर हसीरात में ख़ेमे डाले। 18और हसीरात से रवाना होकर रितमा में ख़ेमे डाले। 19और रितमा से रवाना होकर रिम्मोन फ़ारस में खेमें खड़े किए। 20और रिमोन फ़ारस से जो चले तो लिबना में जाकर मुक़ीम हुए। 21और लिबना से रवाना होकर रैस्सा में ख़ेमे डाले। 22और रैस्सा से चलकर कहीलाता में ख़ेमे खड़े किए। 23और कहीलाता से चल कर कोह — ए — साफ़र के पास ख़ेमा किया। 24कोह — ए — साफ़र से रवाना होकर हरादा में ख़ेमाज़न हुए। 25और हरादा से सफ़र करके मकहीलोत में क़याम किया। 26और मकहीलोत से रवाना होकर तहत में ख़ेमें खड़े किए। 27तहत से जो चले तो तारह में आकर ख़ेमे डाले। 28और तारह से रवाना होकर मितक़ा में क़याम किया। 29और मितका से रवाना होकर हशमूना में ख़ेमे डाले। 30और हशमूना से चल कर मौसीरोत में ख़ेमे खड़े किए। 31और मौसीरोत से रवाना होकर बनी या'कान में ख़ेमे डाले। 32और बनी या'कान से चल कर होर हज्जिदजाद में ख़ेमाज़न हुए। 33और हीर हज्जिदजाद से रवाना होकर यूतबाता में ख़ेमें खड़े किए। 34और यूतबाता से चल कर 'अबरूना में ख़ेमे डाले। 35और 'अबरूना से चल कर “अस्यून जाबर में ख़ेमा किया। 36और 'अस्यून जाबर से रवाना होकर सीन के जंगल में, जो क़ादिस है क़याम किया। 37और क़ादिस से चल कर कोह — ए — होर के पास, जो मुल्क — ए — अदोम की सरहद है ख़ेमाज़न हुए। 38यहाँ हारून काहिन ख़ुदावन्द के हुक्म के मुताबिक़ कोह — ए — होर पर चढ़ गया और उसने बनी — इस्राईल के मुल्क — ए — मिस्र से निकलने के चालीसवें बरस के पाँचवें महीने की पहली तारीख़ को वहीं वफ़ात पाई। 39और जब हारून ने कोह — ए — होर पर वफ़ात पाई तो वह एक सौ तेईस बरस का था। 40और 'अराद के कना'नी बादशाह को, जो मुल्क — ए — कना'न के दख्खिन में रहता था, बनी इस्राईल की आमद की ख़बर मिली। 41और इस्राईली कोह — ए — होर से रवाना होकर ज़लमूना में ठहरे। 42और ज़लमूना से रवाना होकर फूनोन में ख़ेमे डाले। 43और फूनोन से रवाना होकर ओबूत में क़याम किया। 44और ओबूत से रवाना होकर 'अय्यी अबारीम में जो मुल्क — ए — मोआब की सरहद पर है ख़ेमे डाले, 45और 'अय्यीम से रवाना होकर दीबोन जद्द में ख़ेमाज़न हुए। 46और दीबोन जद्द से रवाना होकर 'अलमून दबलातायम में ख़मे खड़े किए। 47और 'अलमून दबलातायम से रवाना होकर 'अबारीम के कोहिस्तान में, जो नबी के सामने है ख़ेमा किया। 48और 'अबारीम के कोहिस्तान से चल कर मोआब के मैदानों में, जो यरीहू के सामने यरदन के किनारे वाके' है ख़ेमाज़न हुए। 49और यरदन के किनारे बैत यसीमोत से लेकर अबील सतीम तक मोआब के मैदानों में उन्होंने ख़ेमे डाले। 50और ख़ुदावन्द ने मोआब के मैदानों में, जो यरीहू के सामने यरदन के किनारे वाके' है, मूसा से कहा कि, 51“बनी — इस्राईल से यह कह दे कि जब तुम यरदन को उबूर करके मुल्क — ए — कना'न में दाख़िल हो, 52तो तुम उस मुल्क के सारे बाशिन्दों को वहाँ से निकाल देना, और उनके शबीहदार पत्थरों को और उनके ढाले हुए बुतों को तोड़ डालना, और उनके सब ऊँचे मक़ामों को तबाह कर देना। 53और तुम उस मुल्क पर क़ब्ज़ा करके उसमें बसना, क्यूँकि मैंने वह मुल्क तुम को दिया है कि तुम उसके मालिक बनो। 54और तुम पर्ची डाल कर उस मुल्क को अपने घरानों में मीरास के तौर पर बाँट लेना। जिस ख़ान्दान में ज़्यादा आदमी हों उसको ज़्यादा, और जिसमें थोड़े हों उसको थोड़ी मीरास देना; और जिस आदमी का पर्चा जिस जगह के लिए निकले वही उसके हिस्से में मिले। तुम अपने आबाई क़बाइल के मुताबिक़ अपनी अपनी मीरास लेना। 55लेकिन अगर तुम उस मुल्क के बाशिन्दों को अपने आगे से दूर न करो, तो जिनको तुम बाक़ी रहने दोगे वह तुम्हारी आँखों में ख़ार और तुम्हारे पहलुओं में काँटे होंगे, और उस मुल्क में जहाँ तुम बसोगे तुम को दिक़ करेंगे। 56और आख़िर को यूँ होगा कि जैसा मैंने उनके साथ करने का इरादा किया वैसा ही तुम से करूँगा।”

1日の制限に達しました

プランをアップグレードして、より高い1日の制限でAI機能を使い続けてください。

すべてのプランを比較 →