HCV 1 Χρονικών Κεφάλαιο 25

1 Χρονικών 25

1ावीद और सेनापतियों ने मिलकर आसफ, हेमान और यदूथून के पुत्रों को अलग कर दिया कि जब वे नेबेल और किन्‍नोर नामक वाद्य यंत्र और झांझ बजाएं, वे भविष्यवाणी किया करें. जिन्हें इस सेवा की जवाबदारी सौंपी गई थी, उनकी सूची इस प्रकार है. 2आसफ के पुत्रों में से: 3यदूथून-वंशज: 4हेमान वंशज: 5(ये सभी राजा के दर्शी हेमान के पुत्र थे. इनकी जवाबदारी थी परमेश्वर के आदेश के अनुसार उनकी स्तुति करते रहना; क्योंकि परमेश्वर ने हेमान को चौदह पुत्र और तीन पुत्रियां दी थी.) 6ये सभी याहवेह के भवन में उनके पिता की ही अगुवाई में, परमेश्वर के भवन की आराधना में झांझों, नेबेलों और किन्‍नोरों के संगीत पर गाने के लिए चुने गये थे. 7सभी कुशल संगीतकारों और याहवेह के लिए गाने के लिए निपुण गायकों की, उनके संबंधियों के साथ कुल संख्या 288 थी. 8इन सभी ने अपनी ज़िम्मेदारियों का ज़िम्मा लेने के उद्देश्य से पासे फेंके-सभी ने, चाहे खास हो या सामान्य, शिक्षक हो या विद्यार्थी. 9पहला संकेत आसफ से योसेफ़ के लिए था, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, दूसरा गेदालियाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 10तीसरे में ज़क्‍कूर, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 11चौथे में इज़री, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 12पांचवें में नेथनियाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 13छठवें में बुक्कियाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 14सातवें में येशारेलाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 15आठवें में येशाइयाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 16नवें में मत्तनियाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 17दसवें में शिमेई, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 18ग्यारहवें में अज़रेल, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 19बारहवें में हशाबियाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 20तेरहवें में शेबुएल, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 21चौदहवें में मत्तीथियाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 22पन्द्रहवें में येरेमोथ, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 23सोलहवें में हनानियाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 24सत्रहवें में योषबेकाषाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 25अठारहवें में हनानी, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 26उन्‍नीसवें में मल्लोथी, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 27बीसवें में एलियाथाह, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 28इक्कीसवें में होथीर, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 29बाईसवें में गिद्दालती, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 30तेईसवें में माहाज़ीयोथ, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति, 31चोबीसवें में रोमामती-एत्सर, उसके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति.

Ημερήσιο Όριο Φτάσιμο

Αναβαθμίστε το πακέτο σας για να συνεχίσετε να χρησιμοποιείτε τις λειτουργίες ΑΙ με υψηλότερα ημερήσια όρια.

Σύγκριση όλων των προγραμμάτων →