HCV Joshua Kapitel 21

Joshua 21

HCV · Sammenlign · Lyd

1ेवी परिवारों के प्रमुख पुरोहित एलिएज़र, नून के पुत्र यहोशू तथा इस्राएली गोत्रों के मुखियों के पास गए. 2कनान देश के शीलो में उन्होंने उनसे यह बात कही, “मोशेह के द्वारा याहवेह ने हमसे कहा कि हमें हमारे निवास के लिए नगर दिया जाएगा. और इन नगरों के आस-पास हमारे पशुओं को चराने की जगह भी होगी.” 3तब इस्राएल वंश ने याहवेह के आदेश के अनुसार लेवियों को अपने हिस्से में से नगर दिये, जिनके आस-पास की चरागाह की भूमि भी थी. 4पहला नाम कोहाथ के परिवारों का आया, जो अहरोन वंश के लेवियों में से थे. यहूदाह, शिमओन तथा बिन्यामिन गोत्र को बांटी गई भूमि में से तेरह नगर उन्हें मिले. 5कोहाथ के कुछ लोगों को एफ्राईम, दान तथा मनश्शेह के आधे गोत्र की भूमि में से दस नगर मिले. 6गेरशोन वंश को इस्साखार, आशेर, नफताली गोत्रों की भूमि में से, तथा बाशान में मनश्शेह के आधे गोत्र की भूमि में से, कुल तेरह नगर मिले. 7मेरारी वंश को उनके परिवारों के अनुसार रियूबेन, गाद तथा ज़ेबुलून के गोत्रों से बारह नगर मिले. 8इस्राएलियों ने लेवियों को पशु चराने के लिए भी नगर दिए, जैसा मोशेह को याहवेह का आदेश था. 9उन्होंने कुछ नगर यहूदाह तथा शिमओन गोत्र के कुलों को दिए: 10ये अहरोन वंश, जो कोहाथियों के परिवारों में से लेवी वंश के थे, पहला नाम उन्हीं का आया था. 11तब उन्होंने उन्हें यहूदिया के पर्वतीय प्रदेश में उनके आस-पास के जगह चरागाह सहित किरयथ-अरबा नगर दे दिया—अरबा नामक व्यक्ति अनाक अर्थात् हेब्रोन का पिता था. 12परंतु नगर के खेत तथा इसके गांव उन्होंने येफुन्‍नेह के पुत्र कालेब को दे दिए, कि ये उनकी अपनी भूमि हो. 13उन्होंने अहरोन के वंशजों को ये नगर दिए: हेब्रोन (जो शरण शहर था), और लिबनाह, 14यत्तिर, एशतमोह, 15होलोन, दबीर, 16एइन, युताह और बेथ-शेमेश को उनके चराइयों के साथ ये नगर भी दे दिए गए इस प्रकार दो गोत्रों के हिस्से में से यह नौ नगर दिए गए, 17बिन्यामिन गोत्र से: 18अनाथोथ आलमोन को चराइयों सहित चार नगर दिये गए. 19इस प्रकार अहरोन वंश के पुरोहितों के लिए कुल तेरह नगर उनके चराइयों सहित अलग कर दिए गए. 20तब कोहाथ वंश को, जो लेवी थे, तथा कोहाथ के बचे हुए पुरोहितों को एफ्राईम गोत्र से नगर दिये: 21उन्होंने इन्हें एफ्राईम के पर्वतीय प्रदेश से 22किबज़यिम तथा बेथ-होरोन और इसके चराइयों के साथ; चार नगर दिये. 23दान के गोत्र से: 24अय्जालोन गथ-रिम्मोन; उनके चराइयों के साथ चार नगर दिये. 25मनश्शेह के आधे गोत्र में से: 26कोहाथ वंश के बचे हुए परिवारों को दस नगर चराइयों सहित दिए गए. 27गेरशोन वंश को, जो लेवी गोत्र से थे: 28इस्साखार के गोत्र में से: 29यरमूथ और एन-गन्‍नीम उसके चराइयों सहित; चार नगर दिये. 30आशेर के गोत्र से: 31हेलकथ तथा रेहोब उनके चराइयों सहित चार नगर दिए; 32नफताली गोत्र से: 33उनके परिवारों के अनुसार गेरशोन वंश को कुल तेरह नगर, उनके चराइयों सहित दिये. 34मेरारी वंश के परिवारों को, जो लेवी गोत्र से बचे हुए थे: 35दिमना तथा नहलाल, सबको चराइयों सहित; चार नगर दे दिए. 36रियूबेन के गोत्र से: 37केदेमोथ तथा मेफाअथ उनके चराइयों सहित चार नगर दिए; 38गाद के गोत्र से: 39हेशबोन तथा याज़र; उनके चराइयों सहित कुल चार नगर दिए. 40ये सभी नगर उनके परिवारों के अनुसार मेरारी वंश, और बचे हुए लेवियों के हो गए. उनके हिस्से में कुल बारह नगर आए. 41इस्राएल वंश के मध्य लेवियों के हिस्से में उनके चराइयों सहित अड़तालीस नगर आए. 42इन सभी नगरों के चारों और हरियाली थी; यह इन सभी नगरों के लिए सच था. 43याहवेह ने इस्राएल को वह पूरा देश दे दिया, जिसकी शपथ उन्होंने उनके पूर्वजों से की थी. 44उन्होंने इस देश पर अपना अधिकार कर लिया और वे इसमें रहने लगे. याहवेह द्वारा उन्हें चारों ओर से शान्तिपूर्ण वातावरण मिला—जैसी शपथ याहवेह ने उनके पूर्वजों से की थी. कोई भी शत्रु उनके सामने ठहर न सका—याहवेह ने सभी शत्रु उनके अधीन कर दिए. 45इस्राएल वंश से याहवेह द्वारा किया गया एक भी वायदा पूरा हुए बिना न रहा. सब वायदे याहवेह ने पूरे किए.

Daglig grænse nået

Opgrader din plan for at fortsætte med at bruge AI-funktioner med højere daglige grænser.

Sammenlign alle planer →