HCV Ezra Kapitel 2

Ezra 2

HCV · Sammenlign · Lyd

1स प्रदेश के लोग, जो बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र द्वारा बंधुआई में ले जाए गए थे और जो बंधुआई से यहूदिया और येरूशलेम, अपने-अपने नगर को लौट आए थे, वे इस प्रकार है 2ये वे हैं, जो ज़ेरुब्बाबेल के साथ आए थे: येशुआ, नेहेमियाह, सेराइयाह, रीलाइयाह, मोरदकय, बिलषान, मिसपार, बिगवाई, रेहुम और बाअनाह. 3पारोश 2,172 4शेपाथियाह 372 5आराह 775 6पाहाथ-मोआब के वंशजों में से येशुआ एवं योआब के वंशज 2,812 7एलाम 1,254 8ज़त्तू 945 9ज़क्काई 760 10बानी 642 11बेबाइ 623 12अजगाद 1,222 13अदोनिकम 666 14बिगवाई 2,056 15आदिन 454 16हिज़किय्याह की ओर से अतेर के वंशज 98 17बेज़ाइ के वंशज 323 18यारोह के वंशज 112 19हाषूम 223 20गिब्बर 95 21बेथलेहेम के निवासी 123 22नेतोपाह के निवासी 56 23अनाथोथ के निवासी 128 24अज़मावेथ के निवासी 42 25किरयथ-यआरीम के कफीराह तथा बएरोथ के निवासी 743 26रामाह तथा गेबा के निवासी 621 27मिकमाश के निवासी 122 28बेथेल तथा अय के निवासी 223 29नेबो के निवासी 52 30मकबिष के निवासी 156 31उस अन्य एलाम के वंशज 1,254 32हारिम के वंशज 320 33लोद, हदिद तथा ओनो 725 34येरीख़ो के निवासी 345 35सेनाआह 3,630 36पुरोहित: येशुआ के परिवार से येदाइयाह के वंशज 973 37इम्मर 1,052 38पशहूर 1,247 39हारिम 1,017 40लेवी: होदवियाह के वंशजों में से कदमिएल तथा येशुआ, होदवियाह के वंशज 74 41गायक: आसफ के वंशज 128 42द्वारपाल: शल्लूम, अतेर, तालमोन, अक्कूब, हतिता और शेबाई 139 43मंदिर सेवक इनके वंशज थे: ज़ीहा, हासुफ़ा, तब्बओथ, 44केरोस, सियाहा, पदोन, 45लेबानाह, हागाबाह, अक्कूब, 46हागाब, शामलाई, हनान, 47गिद्देल, गाहर, रेआइयाह, 48रेज़िन, नेकोदा, गज्ज़ाम, 49उज्जा, पासेह, बेसाई, 50आसनाह, मिऊनी, नेफिसिम, 51बकबुक, हकूफा, हरहूर, 52बाज़लुथ, मेहिदा, हरषा, 53बारकोस, सीसरा, तेमाह, 54नेज़ीयाह, हातिफा. 55शलोमोन के सेवकों के वंशज: हसोफेरेथ, पेरुदा, सोताई, 56याला, दारकोन, गिद्देल, 57शेपाथियाह, हत्तील, पोचेरेथ-हज्ज़ेबाइम, आमि. 58मंदिर के सेवक और शलोमोन के सेवकों की कुल गिनती: 392 59ये वे हैं, जो तेल-मेलाह, तेल-हरषा, करूब, अद्दान तथा इम्मर से आए, तथा इनके पास अपनी वंशावली के सबूत नहीं थे, कि वे इस्राएल के वंशज थे भी या नहीं: 60देलाइयाह के वंशज, तोबियाह के वंशज तथा नेकोदा के वंशज 652 61पुरोहितों में: 62इन्होंने अपने पुरखों के पंजीकरण की खोज की, किंतु इन्हें सच्चाई मालूम न हो सकी; तब इन्हें सांस्कृतिक रूप से अपवित्र माना गया तथा इन्हें पुरोहित जवाबदारी से दूर रखा गया. 63अधिपति ने उन्हें आदेश दिया कि वे उस समय तक अति पवित्र भोजन न खाएं, जब तक वहां कोई ऐसा पुरोहित न हो, जो उरीम तथा थुम्मिन से सलाह न ले लें. 64सारी सभा की पूरी संख्या हुई 42,360. 65इनके अलावा 7,337 दास-दासियां तथा 200 गायक-गायिकाएं भी थी. 66उनके 736 घोड़े, 245 खच्चर, 67435 ऊंट तथा 6,720 गधे थे. 68कुलों के कुछ प्रधान जब येरूशलेम में याहवेह के भवन में पहुंचे, उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार परमेश्वर के भवन को उसी नींव पर दोबारा बनाने के लिए दान दिया. 69उन्होंने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार इस काम के लिए 61,000 सोने के सिक्‍के, 5,000 चांदी के सिक्‍के तथा 100 पुरोहित वस्त्र खजाने में जमा करा दिए. 70इस समय पुरोहित, लेवी, द्वारपाल, गायक, कुछ सामान्य प्रजाजन, मंदिर के सेवक, जो सभी इस्राएल वंशज ही थे, अपने-अपने नगरों में रहने लगे. पूरा इस्राएल अपने-अपने नगर में बस चुका था.

Daglig grænse nået

Opgrader din plan for at fortsætte med at bruge AI-funktioner med højere daglige grænser.

Sammenlign alle planer →